Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेमानंद पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की, वह मेरे बालक के समानः रामभद्राचार्य
    • ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अफसरों को आत्ममंथन करना एवं नागरिकों से सहयोग लेना होगा, दुर्व्यवहार या चालान करने से कुछ होने वाला नहीं है, अगर डर से कुछ रूकता तो देश में बहुत से कार्य बंद हो सकते थे
    • पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार
    • गूगल-मेटा को ऑनलाइन बैटिंग मामले में ईडी ने भेजा नोटिस
    • फीफा विश्व कप 2026 अब तक का सबसे प्रदूषणकारी टूर्नामेंट होगा
    • बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, हाथों में पोस्टर-बैनर लिए नजर आए विधायक
    • बनारस में बनेंगे 3 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स; पटरी दुकानदारों-फेरी वालों को मिलेंगी दुकानें, पीएम मोदी 2 अगस्त को देंगे तोहफा
    • हिरासत में यातना झेलने वाले पुलिस अधिकारी को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    demo.stangwish.comdemo.stangwish.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • साइंसकारी
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    demo.stangwish.comdemo.stangwish.com
    Home»देश»हिरासत में यातना झेलने वाले पुलिस अधिकारी को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
    देश

    हिरासत में यातना झेलने वाले पुलिस अधिकारी को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

    adminBy adminJuly 29, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 21 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित संयुक्त पूछताछ केंद्र (JIC) में एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर हिरासत में प्रताड़ित किए जाने के मामले की सीबीआई जांच के निर्देश दिए. साथ ही अपीलकर्ता को मुआवजा देने का भी आदेश दिया.

    जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन अधिकारियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, जो कथित तौर पर पुलिस अधिकारी को हिरासत में प्रताड़ित करने के लिए जिम्मेदार थे. अदालत ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को अपीलकर्ता खुर्शीद अहमद चौहान को उसके मौलिक अधिकारों के घोर उल्लंघन की भरपाई के तौर पर 50 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया.

    अपीलकर्ता के खिलाफ दर्ज FIR रद्द
    सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया और अपीलकर्ता के खिलाफ दर्ज FIR भी रद्द कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आईपीसी की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत कथित अपराध की आपराधिक कार्यवाही जारी रखना न्याय का उपहास होगा.

    बता दें कि अपीलकर्ता ने हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसमें उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत दर्ज FIR को रद्द करने से इनकार कर दिया था.

    अमानवीय और अपमानजनक यातना का आरोप
    अपीलकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे अमानवीय और अपमानजनक यातना दी गई. आरोप है कि उसे 20 से 26 फरवरी, 2023 तक कुपवाड़ा के संयुक्त पूछताछ केंद्र में अवैध रूप से हिरासत में रखा गया था. सुप्रीम कोर्ट ने दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की और सीबीआई को कुपवाड़ा स्थित जेआईसी में व्याप्त व्यवस्थागत मुद्दों की जांच करने का भी निर्देश दिया.

    यातना में शामिल पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए
    पीठ ने कहा कि कथित तौर पर यातना में शामिल पुलिस अधिकारियों को एक महीने के भीतर गिरफ्तार किया जाए और प्राथमिकी दर्ज होने की तारीख से तीन महीने के भीतर जांच पूरी की जाए. मामले में विस्तृत फैसला आज ही अपलोड किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    प्रेमानंद पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की, वह मेरे बालक के समानः रामभद्राचार्य

    August 26, 2025

    ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अफसरों को आत्ममंथन करना एवं नागरिकों से सहयोग लेना होगा, दुर्व्यवहार या चालान करने से कुछ होने वाला नहीं है, अगर डर से कुछ रूकता तो देश में बहुत से कार्य बंद हो सकते थे

    August 25, 2025

    पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

    July 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • About
    • Contact
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.