Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेमानंद पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की, वह मेरे बालक के समानः रामभद्राचार्य
    • ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अफसरों को आत्ममंथन करना एवं नागरिकों से सहयोग लेना होगा, दुर्व्यवहार या चालान करने से कुछ होने वाला नहीं है, अगर डर से कुछ रूकता तो देश में बहुत से कार्य बंद हो सकते थे
    • पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार
    • गूगल-मेटा को ऑनलाइन बैटिंग मामले में ईडी ने भेजा नोटिस
    • फीफा विश्व कप 2026 अब तक का सबसे प्रदूषणकारी टूर्नामेंट होगा
    • बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, हाथों में पोस्टर-बैनर लिए नजर आए विधायक
    • बनारस में बनेंगे 3 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स; पटरी दुकानदारों-फेरी वालों को मिलेंगी दुकानें, पीएम मोदी 2 अगस्त को देंगे तोहफा
    • हिरासत में यातना झेलने वाले पुलिस अधिकारी को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    demo.stangwish.comdemo.stangwish.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • साइंसकारी
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    demo.stangwish.comdemo.stangwish.com
    Home»देश»थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी, 7 राज्यों में न जाने की सलाह
    देश

    थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी, 7 राज्यों में न जाने की सलाह

    adminBy adminJuly 29, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 25 जुलाई। कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा विवाद के चलते भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय अगर थाईलैंड जाएं तो वहां के 7 राज्यों में जाने से बचें, क्योंकि हालात काफी खराब हैं और वहां जान का खतरा हो सकता है। भारतीय से अपील है कि थाईलैंड जाने से पहले थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण (TAT) न्यूजरूम से अपडेट जरूर लें।

    भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
    भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा, “थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के समीप हालात को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे थाई सरकारी स्रोतों जैसे TAT न्यूज रूम से अपडेट लेते रहें और फिलहाल प्रभावित इलाकों की यात्रा से बचें.” थाई अधिकारियों ने 20 से अधिक स्थानों में यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है, जिनमें उबोन रचथानी, सुरिन, सिसाकेट, बुरीराम, सा काओ, चंथाबुरी और त्राट जैसे प्रमुख प्रांत शामिल हैं.

    थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पुराना सीमा विवाद है, लेकिन इस विवाद के जंग में बदलने का समय बहुत महत्वपूर्ण है. इस जंग का प्रायोजक है चीन. चीन को एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाना है और इसके लिए वो थाईलैंड का इस्तेमाल कर रहा है. 24 जुलाई की सुबह शुरू हुई जंग में अबतक 14 लोग मारे जा चुके हैं. दोनों देश एक दूसरे पर MLRS हमले कर रहे हैं. थाईलैंड लड़ाकू विमानों से भी हमले कर रहा है. इस जंग के शुरू होने के पीछे क्या कारण है और चीन इससे क्या हासिल करना चाहता है?
    कंबोडियाई सेना ने थाईलैंड पर MLRS यानी मल्टीपल लॉन्च्ड रॉकेट सिस्टम से हमले शुरू कर दिए. थाईलैंड के कई शहरों में तबाही का दौर शुरू हो गया.

    थाईलैंड के तीन प्रांतों पर कंबोडिया का बारूद बरसने लगा. सीमा के करीब स्कूलों में बच्चों को बंकरों में भेजा जाने लगा. थाईलैंड कंबोडिया की सीमा पर बसे गांवों में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. थाईलैंड की वायुसेना ने कंबोडिया पर हमले शुरू कर दिए. F-16 से फायर किया गया एक बम कंबोडिया के गैस स्टेशन पर गिरा. दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पुराना है, इससे पहले मई के महीने में भी दोनों देशों की सेनाओं की झड़प हुई थी, लेकिन तब मामला इतना ज्यादा विध्वंसक नहीं हुआ था.

    थाई सेना ने बताया कि कंबोडियाई बलों ने भारी तोपों और रूसी निर्मित BM-21 रॉकेट लॉन्चरों का उपयोग किया, जिसके जवाब में थाईलैंड ने उचित जवाबी कार्रवाई की. रिपोर्टों के अनुसार, थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा के अंदर कई हवाई हमले भी किए हैं. शुक्रवार को चार सीमा प्रांतों में थाई सैन्य बलों ने विभिन्न मुठभेड़ों की पुष्टि की.

    थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हिंसाग्रस्त प्रांतों से अब तक 58,000 से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं. वहीं, कंबोडियाई प्रशासन ने बताया कि सीमा से लगे क्षेत्रों से 4,000 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है.

    यह संघर्ष मई में एक कंबोडियाई सैनिक की गोली लगने से मौत के बाद दूसरी बड़ी झड़प है. ताज़ा तनाव उस समय और बढ़ गया जब हाल ही में हुए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में कई थाई सैनिक घायल हो गए थे और दोनों देशों ने अपने राजनयिक संबंधों को डाउनग्रेड कर दिया था.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    प्रेमानंद पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की, वह मेरे बालक के समानः रामभद्राचार्य

    August 26, 2025

    ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अफसरों को आत्ममंथन करना एवं नागरिकों से सहयोग लेना होगा, दुर्व्यवहार या चालान करने से कुछ होने वाला नहीं है, अगर डर से कुछ रूकता तो देश में बहुत से कार्य बंद हो सकते थे

    August 25, 2025

    पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

    July 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • About
    • Contact
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.