Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेमानंद पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की, वह मेरे बालक के समानः रामभद्राचार्य
    • ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अफसरों को आत्ममंथन करना एवं नागरिकों से सहयोग लेना होगा, दुर्व्यवहार या चालान करने से कुछ होने वाला नहीं है, अगर डर से कुछ रूकता तो देश में बहुत से कार्य बंद हो सकते थे
    • पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार
    • गूगल-मेटा को ऑनलाइन बैटिंग मामले में ईडी ने भेजा नोटिस
    • फीफा विश्व कप 2026 अब तक का सबसे प्रदूषणकारी टूर्नामेंट होगा
    • बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, हाथों में पोस्टर-बैनर लिए नजर आए विधायक
    • बनारस में बनेंगे 3 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स; पटरी दुकानदारों-फेरी वालों को मिलेंगी दुकानें, पीएम मोदी 2 अगस्त को देंगे तोहफा
    • हिरासत में यातना झेलने वाले पुलिस अधिकारी को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    demo.stangwish.comdemo.stangwish.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • साइंसकारी
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    demo.stangwish.comdemo.stangwish.com
    Home»देश»सपा दफ्तर के लिए औने पौने दाम में जमीन देना राजनीतिक शक्ति का दुरूपयोगः सुप्रीम कोर्ट
    देश

    सपा दफ्तर के लिए औने पौने दाम में जमीन देना राजनीतिक शक्ति का दुरूपयोगः सुप्रीम कोर्ट

    adminBy adminJuly 22, 2025Updated:July 29, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 22 जुलाई।सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मात्र 115 रुपये में कार्यालय की जगह ‘धोखाधड़ी से कब्जाने’ के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी को फटकार लगाई और इसे ‘राजनीतिक शक्ति का स्पष्ट दुरुपयोग’ बताया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने राजनीतिक दल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे से कहा कि यह धोखाधड़ी से आवंटन का मामला नहीं है, बल्कि ‘बाहुबल और सत्ता का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी से कब्जा’ किए जाने का मामला है।

    शीर्ष अदालत पीलीभीत नगरपालिका परिषद के बेदखली आदेश के खिलाफ यहां पार्टी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। दवे ने तर्क दिया कि कार्यालय के लिए किराया देने के बावजूद, नगर निगम के अधिकारी उनके मुवक्किल को बेदखल करने पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बेदखली आदेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया गया है। बेंच ने कहा, ‘‘आप एक राजनीतिक दल हैं। आपने जगह पर कब्जा करने के लिए आधिकारिक पद और राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग किया। जब कार्रवाई होती है, तो आपको सब कुछ याद आने लगता है। क्या आपने कभी नगरपालिका क्षेत्र में 115 रुपये किराए पर कार्यालय की जगह के बारे में सुना है? यह सत्ता के दुरुपयोग का स्पष्ट मामला है।’’

    जब दवे ने 6 सप्ताह तक बेदखल नहीं किए जाने की अपील की, तो बेंच ने कहा, ‘‘इस समय आप एक अनधिकृत अधिभोगी हैं। ये धोखाधड़ी वाले आवंटन नहीं, बल्कि धोखाधड़ी वाले कब्जे हैं।’’ दवे ने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। बेंच ने कहा, ‘‘बेहतर होगा कि आप हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करें और ऐसे किसी भी धोखाधड़ी वाले आवंटन या कब्जे को अदालत के संज्ञान में लाएं। हम इस कदम का स्वागत करेंगे।’’

    सुप्रीम कोर्ट ने 16 जून को पार्टी के पीलीभीत जिलाध्यक्ष की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जो उन्हें स्थानीय पार्टी कार्यालय खाली करने के आदेश के मामले में नई याचिका दायर करने से रोकता था।। शीर्ष अदालत ने पार्टी को नगर निकाय के निर्णय के खिलाफ हाई कोर्ट में जाने की स्वतंत्रता प्रदान की।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    प्रेमानंद पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की, वह मेरे बालक के समानः रामभद्राचार्य

    August 26, 2025

    ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अफसरों को आत्ममंथन करना एवं नागरिकों से सहयोग लेना होगा, दुर्व्यवहार या चालान करने से कुछ होने वाला नहीं है, अगर डर से कुछ रूकता तो देश में बहुत से कार्य बंद हो सकते थे

    August 25, 2025

    पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

    July 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • About
    • Contact
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.